बिजनौर, अप्रैल 2 -- धामपुर। संविलियन विद्यालय मटौरा मान में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम हर्षौल्लास के साथ मनाए गया। कार्यक्रम में कक्षा 8 में रोशिका, कक्षा 7 में अंशु, कक्षा 6 में अक्सा, कक्षा 5 में सक्षम, कक्षा 4 में मोहम्मद शान, कक्षा 3 में माहिरा, कक्षा 2 में फरहान और कक्षा एक में दीक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल से प्रशान्त शर्मा, मटौरा दुर्गा से रामसिंह और डॉ. सहदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष सुधीर चौहान ने किया। कार्यक्रम में नरोत्तम कुमार राणा, अंगद, देवेश कुमार, नीरज कुमार राठी, तसनीम फातमा, मीनाक्षी रानी, एजाज एहमद, नाजिया परवीन, लोकेंद्र सिंह, कंचन, काजोल, हरगुलाल रहे।

हिं...