किशनगंज, अप्रैल 18 -- दिघलबैंक। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 12वीं वाहिनी के सी कंपनी पलसा के परिसर में शुक्रवार को एसएसबी और ग्रामीणों के बीच ग्राम समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कंपनी कमांडर सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने की। बैठक के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही नशामुक्ति पर विशेष जोर देते हुए लोगों को स्वयं और अपने बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील की गई और इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। इसके अलावा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', मानव तस्करी पर रोक तथा सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों और घुसपैठ को रोकने में ग्रामीणों की भूमिका को महत्वपूर्ण रूप से बताया गया। यह भी पढ़ें- बच्चों को नशे से दूर रखने की अपील एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामी...