हरदोई, मई 24 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि तालाब, पोखर, नदी में डूबने के कारण हुई जनहानि के प्रकरण संज्ञान में आ रहे हैं। ऐसी स्थिति में अभिभावक अपने बच्चों को तालाब, पोखर, नदी में स्नान करने से रोकें। यदि बच्चें जल के समीप हैं तो अभिभावक अपनी देख-रेख में रखें। ताकि अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके। उन्होनें जनपदवासियों से अपील करते हुये कहा कि जर्जर व टूटी-फूटी नाव पर सवारी न करें। यह भी देखें की संचालन के दौरान नाव साफ और सूखी हो। छोटे बच्चों को अकेले नाव पर यात्रा न करने दें। नाव में यात्रा करते समय यह भी देख ले कि नाव की भर क्षमता कितना है और नाव पर लाइफ जैकेट है अथवा नहीं। जल में बने सुरक्षात्मक चिन्ह के आगे जाने का प्रयास न करें। घाट पर उपस्थित सुरक्षा दल के निर्देशों को सुने व उसका पालन करें। यह भी पढ़ें- 'बो...