कोडरमा, जनवरी 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में शिक्षा के स्तर को राज्यभर में सबसे बेहतर बनाने के लिए डीसी ऋतुराज समेत जिला प्रशासन की टीम लगातार लगी है। इसको ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से जिले में नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों को नई किताबें उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अभी से ही शुरू कर दी गई है। पिछले साल की तरह पहली से आठवीं तक के बच्चों को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। जिले में करीब 50 हजार से अधिक बच्चे किताब से लाभान्वित होंगे। किताब की खास बात होगी कि इस बार पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस बार पहली से पांचवीं तक के बच्चों को पहले की तरह एससीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि जानकारी के अनुसार छठी से आठवीं तक के बच्चों को एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध होंगी। इससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। 15 मार्च तक क...