मधेपुरा, मार्च 1 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बीआरसी स्थित मध्य विद्यालय पुरैनी के वर्ग छह से आठ के 50 छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक कुंदन भारती की देखरेख में भागलपुर कुप्पाघाट, तेतरी दुर्गा, मंदिर जैन मंदिर इत्यादि जगहों का शैक्षणिक परिभ्रमण कराया गया। परिभ्रमण दल को शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाध्यापक कुंदन भारती ने बताया कि परिभ्रमण करने से बच्चों में बौद्धिक विकास व मानसिक विकास होता है। मौके पर मुकेश कुमार, जवाहर कुमार, राजीव कुमार रंजन, राहुल कुमार, शिक्षिका सुप्रिया सिंह आदि मौजूद रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...