अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़। भारतीय शिशु रोग अकादमी की अलीगढ़ इकाई ने शुक्रवार रात एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर पर सेमिनार आयोजित किया। मैरिस रोड स्थित होटल में आयोजित सेमिनार में बच्चों में बढ़ती खून की कमी पर चिंता जताई। अकादमी अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बंसल ने कहा कि संतुलित आहार और घरेलू उपायों से एनीमिया की रोकथाम संभव है। उन्होंने सलाह दी कि अभिभावक लोहे की कड़ाही में भोजन पकाएं और बच्चों को जंक फूड से दूर रखकर नाश्ते में काले चने, मेथी और पालक के परांठे सहित मौसमी फल जरूर दें। दूध में चीनी मिलाने के बजाय गुड़ के साथ देना अधिक लाभकारी बताया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विकास मेहरोत्रा समेत अन्य चिकित्सकों ने भी आयरन युक्त आहार अपनाने और समय पर जांच कराने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि क्लीनिक और अस्पतालों में आने वाले अभिभावकों क...