मुरादाबाद, जनवरी 23 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को कांठ रोड स्थित एसएस चिल्ड्रन एकेडमी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्भागीय निरीक्षक पवन कुमार सोनकर ने छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। विद्यालय के प्रशासक डॉक्टर अनिल अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉक्टर बबीता अग्रवाल, निदेशक सुनील अग्रवाल, शैक्षणिक निदेशक अपूर्व अग्रवाल तथा उपप्रधानाचार्या सुप्रिया अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। साथ ही एआरटीओ (प्रवर्तन) आनंद निर्मल व उनकी टीम ने जीरो पॉइन्ट, गोल चक्कर प अन्य स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर पांच वाहनों का चालान किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.