सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिला आयुष समिति एवं जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय के बैनर तले जिले में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ रहने के तरीके बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम में योग, आयुर्वेदिक रहन-सहन, जड़ी-बूटियों के उपयोग और नियमित व्यायाम के महत्व की जानकारी दी जा रही है। जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बीते दिनों जिले के छह प्रमुख शिक्षण संस्थानों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में बच्चों को योगाभ्यास कराया गया और योग के विभिन्न आसनों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही आयुर्वेद में वर्णित जड़ी-बूटियों के उपयोग और उनके स्वास्थ्य लाभों की भी जानकार...