प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- रखहा। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शासन की ओर से मिलने वाली स्टेशनरी और बैग का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रतिदिन विद्यालय आने का संकल्प दोहराया। बाबा बेलखरनाथ धाम के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में मंगलवार को प्रधानाध्यापिका प्रीति मिश्रा ने विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी और बैग का वितरण किया। इस दौरान सुभाष चंद्र मिश्र, पंकज मिश्रा, यशवंत कुमार, फरहान अहमद, नम्रता शर्मा, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...