शाहजहांपुर, मार्च 15 -- शहर के मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के कार्यालय में वीआईपी ग्रुप और लिबरल मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वीआईपी ग्रुप के संस्थापक अभिनय गुप्ता और लिबरल मीडिया से कौशलेंद्र मिश्रा संस्था पहुंचे और बच्चों से संवाद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज में ऐसे लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, जो गरीब और अनाथ बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के माध्यम से पिछले 11 वर्षों से जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है।इस दौरान कौशलेंद्र मिश्रा ने बच्चों को पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी और उन्हें इस क्षेत्र के बारे में सीखने के लिए...