प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- कुंडा। डीएम शिव सहाय अवस्थी, सीडीओ डॉ.दिव्या के निर्देश पर बीडीओ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव की देख रेख में प्राथमिक विद्यालय इंटौरा में बुधवार को तिथि भोजन का आयोजन हुआ। प्रधान इंजी. गौरव मिश्रा ने बुधवार का मिड-डे मिल शून्य करा बच्चों को फल और पौष्टिक आहार वितरित किया। इस मौके पर प्रधान गौरव त्रिपाठी, पूर्व प्रधान विमलेश त्रिपाठी, ग्राम विकास अधिकारी पंकज शुक्ला, प्रधानाध्यापक अतुल कुमार यादव, सहायक अध्यापक राम रमा शुक्ला, याचना मिश्रा, सरिता दूबे, सुभाष गौतम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...