भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मंगलवार को स्काउट गाइड भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को सेहत संबंधी टिप्स दिए गए। कार्यक्रम का आरंभ भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य जिला आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सहायक सचिव अमरनाथ सिंह, सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बिहार दिवस पर आयोजित पेटिंग, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं एक होमियोपैथिक कंपनी की तरफ से सभी स्काउट एंड गाइड के पदाधिकारी, स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर को नि:शुल्क होमियोपैथिक दवा दी गयी। इस मौके पर रोवर सागर कुमार, गौरव राज, मुन्ना कुमार, रेंजर रौशन खातून, सिमरन, खुशी कुमारी, जिला सचिव प्रवीण कुमार झा आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...