भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता अलीगंज के रहने वाले कक्षा 11 में पढ़ने वाला छात्र कुछ दिन पहले उल्टी-दस्त से परेशान रहा। परिजनों ने पहले घरेलू इलाज किया, लेकिन उसे कोई विशेष राहत नहीं मिली। आखिर में डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि वह स्विमिंग पूल के पानी से संक्रमित हो गया है। इसी तरह कोतवाली रोड निवासी कारोबारी की आठ वर्षीय बच्ची को पाचन संबंधी परेशानियां कई दिनों से थीं। तमाम इलाज के बाद भी फायदा नहीं हुआ तो डॉक्टर ने देखा। जांच में पता चला कि स्विमर बनने का शौक ही समस्या का कारण है।ये दो उदाहरण सिर्फ एक बानगी भर है ये बताने के लिए कि बच्चों को स्विमिंग पूल स्विमर नहीं, बल्कि संक्रमित बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- डायरिया का 'वायरल खतरा': अब वायरस पहचानकर मिलेगा सटीक इलाज पूल के पानी में बैक्टीरिया, वायरस और पैरासाइट्स बच्चों क...