इटावा औरैया, अगस्त 31 -- भरथना। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को पीटीओ विवेक कुमार ने भरथना क्षेत्र में स्कूली वाहनों की चेकिंग कर वाहनों की फिटनेस और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। चेकिंग के दौरान काली चरण मेमोरियल स्कूल की एक स्कूली वैन में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। वैन चालक जांच टीम के सामने वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच प्रक्रिया पीटीओ विवेक कुमार ने बताया जांच के दौरान वैन की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, परमिट और इंश्योरेंस समेत कोई भी जरूरी कागज उपलब्ध नहीं था। वाहन के संचालन से संबंधित दस्तावेज न मिलने पर परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए स्कूली वैन का 26,500 रुपये का चालान किया।

स्कूली वाहनों की सुरक्षा इसके बाद वैन को सीज कर भरथना थाने में खड़ा करा दिया...