बेगुसराय, जनवरी 31 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शहर के बाघा सामुदायिक भवन में शनिवार को मत्स्य विपणन किट, आईस बॉक्स व टेम्पो वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन तथा मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने किया। मंत्री के द्वारा इसमें जिलेभर के 170 लाभुकों के बीच मत्स्य किट, आईस बॉक्स व टेम्पो का वितरण किया। मत्स्य किट, बॉक्स व थ्री व्हीलर पाकर लाभुकों ने खुशी का इजहार किया। साथ ही मंत्री सुरेन्द्र मेहता को दिल से बधाई दी। जिला मत्स्यपालन व पशुपालन विभाग की ओर मंत्री को चादर व बूके देकर सम्मानित किया गया। डेयरी, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने लाभुकों से कहा कि सरकार आपको आपकी आमदनी बढ़ाने के लिए अनुदान दे...