चित्रकूट, अप्रैल 14 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले में बच्चों को डिप्थीरिया जैसी बीमारी से बचाने के लिए आगामी 20 अप्रैल से टीडी एवं डीपीटी टीकाकरण अभियान शुरु होगा। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। स्वास्थ्य महकमे ने इसकी तैयारी की है। टीकाकरण सत्र बुधवार व शनिवार को छोड़कर अन्य दिनों में संचालित होंगे।स्वास्थ्य विभाग ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के संचालित स्कूलों में टीकाकरण सत्र संचालित करने की योजना बनाई है। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि बच्चों में होने वाली इस गंभीर बीमारी को टीकाकरण अभियान के माध्यम से रोका जा सकता है। टीकाकरण के दौरान डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों से बचाव को लेकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान नियत समय सीमा के तहत चलेगा। यह भी पढ़ें- स्कूलों में चलेगा बालिकाओं के लिए एचपीवी (ह्यूमन प...