रांची, अगस्त 22 -- रांची, हिन्दुस्तान। छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद को रांची की कोतवाली पुलिस के द्वारा डिटेन करने की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी कोतवाली थाना पहुंच गए। पूरे दो घंटे तक वे वहां बैठे और डटे रहे लेकिन अमीषा से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा थाने से भी अमीषा को कहीं अन्यत्र भेज दिया गया। इस दौरान सीपी सिंह, रोशनी खलखो आदि भी मौजूद रहे। थाने से निकलने के बाद मरांडी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बच्ची कहां है, अभी तक इसकी सूचना नहीं मिल पाई है। बच्ची को जिस प्रकार उठाया गया, साफ दर्शाता है कि यह परेशान करने की नीयत से किया गया है। यह भी पढ़ें- तानाशाही पर उतर आयी है हेमंत सरकार: बाबूलाल सरकार के विरोध में जो भी आवाज उठाएगा, उसको दबाने की यह कोशिश है। लेकिन शायद सरकार को पता नहीं है कि आप आवाज को जितना भ...