गंगापार, अप्रैल 1 -- करछना के परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में बुधवार से प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान नए छात्रों का स्वागत कर नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया। करछना तहसील अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं माल्यार्पण से हुई। इसके बाद नवप्रवेशी बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें पुस्तकें वितरित की गईं। कक्षा 1 में तीन नए विद्यार्थियों का नामांकन कर उन्हें पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रमोद पाण्डेय व नव नियुक्त शिक्षक राम किंकर शुक्ल ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि आगामी सत्र को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में लाल मोहन पाण्डेय, हीरामणि पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, ...