हापुड़, मार्च 23 -- अटल पार्क हापुड़ में जिलाधिकारी के निर्देशन में कक्षा 6 से 10 वाले विद्यालय के बच्चों के लिए गौरैया की उड़ान टीम द्वारा गौरैया के लिए कृत्रिम घोंसले बनाने की एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को गौरैया के कृत्रिम घोंसले बनाने सिखाए गए।विलुप्त होती गौरैया को बचाने के संकल्प के साथ पिछले 8 वर्षों से निरंतर कार्य करने वाली टीम में ये छात्र अब गौरैया प्रहरी के रूप जाने जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.श्वेता पूठिया द्वारा कार्यशाला का मार्गदर्शन करते हुए बच्चों का उत्साह बढ़ाया। सीडीओ हिमांशु गौतम द्वारा बच्चों को प्रकृति संरक्षण में गौरैया के महत्व के विषय में बताया। साथ ही घरों में गौरैया के घोंसले लगाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यशाला 22 मार्च से 26 मार्च तक प्रतिदिन 200 बच्चों के...