हापुड़, जुलाई 29 -- नगर के शाहपुर रोड स्थित देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में आज भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर एवं गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति श्रद्धा,कृतज्ञता और समर्पण के पावन पर्व गुरु पूर्णिमा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गुरु के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समर्पण का भाव व्यक्त करते हुए भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना तथा महर्षि वेदव्यास एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पार्पण के साथ हुआ। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरु वंदना, प्रेरक गीत, भाषण, काव्य-पाठ एवं मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा व वेदव्यास जयं...