नोएडा, फरवरी 12 -- ग्रेटर नोएडा। श्री बालाजी मानव सेवा समिति ने गुरुवार को दादरी स्थित सन राइज एकेडमी स्कूल के बच्चों को गीता प्रबोधनी की 251 पुस्तकें भेंट कीं। बसंत पंचमी और गीता जयंती के उपलक्ष्य में बच्चों को यह पुस्तकें दी गईं। समिति के संस्थापक प्रबंधक सतेंद्र राघव ने बताया किभारतीय संस्कृति जीवन शैली में भगवत गीता सेवा और संस्कार का मूल आधार है। इसलिए गीता का सदैव अध्ययन करते रहना चाहिए। इस मौके पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश यादव, प्रधानाचार्य नवीन रावल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...