जौनपुर, जनवरी 2 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बंदनपुर गांव में बच्चों के खेलते समय आपस में हुई कहासुनी एक पक्ष को इतना नागवार लगी कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लाठी डंडा लेकर दूसरे पक्ष के घर पहुंच गया। आरोप है कि तोड़ फोड़ करते हुए एक बालक सहित चार लोगों को पीटकर घायल कर दिए। घायल पक्ष ने थाने में दो महिलाओं सहित छह के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। गांव निवासी शैलेंद्र का आरोप है कि उनका पांच वर्षीय पुत्र संतुष्ट पड़ोसी के घरों के बच्चों के साथ गुरुवार को खेल रहा था। जिसमें बच्चों के बीच आपस में कहासुनी होने लगी। जिससे नाराज पड़ोसी संतुष्ट को मारने के लिए दौड़ाए। वह भागकर अपने घर आ गया। आरोप है आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर तोड़ फोड़ व गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मेरे भाई शिवेंद्र व पत्नी ...