बच्चों को खिलाई जाएगी कीड़े मारने की दवा
जौनपुर, अगस्त 5 -- बदलापुर। बच्चों को पेट के कीड़ों से मुक्त करने के लिए 10 से 14 अगस्त तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में अभियान के तहत बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। आशा, एएनएम तथा आरबीएसके की टीम विद्यालयों में बच्चों को अपने सामने दवा खिलाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा कृमि मुक्ति की दवा खाने से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.