बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। बागपत के उच्च प्राथमिक विद्यालय बीआरसी में मंगलवार को राष्ट्रीय कर्मी मुक्ति दिवस का इनॉग्रेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसीएमओ डा. मुकेश कुमार व अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने संयुक्त रूप से किया गया। अतिथियों ने बच्चों एवं शिक्षकों को कर्मी रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया। एल्बेंडाजोल गोली के सेवन से होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। दवा न लेने से होने वाले संभावित नुकसानों के बारे में भी बताया। इस दौरान डा. योगेश शर्मा, डा. अनुज गेरा, डा. आशु बंसल, डा. रामकुमार, डा. बुशरा, बबीता शर्मा, सुहेब खान व कलीम अहमद आदि स्वास्थ्यकर्मी व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...