मधेपुरा, मार्च 26 -- पुरैनी,संवाद सूत्र। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को समय पर किताबें उपलब्ध कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है, ताकि सत्र के पहले दिन से ही पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू हो सके। शिक्षा विभाग ने हर हाल में 31 मार्च तक सभी पुस्तकों को प्रखंड संसाधन केंद्र के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचा दिया जाएगा। बीईओ विजय कुमार ने कहा है कि उपलब्ध कराई गई पुस्तक समय के साथ वितरण प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर हाल में 5 अप्रैल तक बच्चों के बीच पुस्तक वितरण किया जाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...