नई दिल्ली, जुलाई 10 -- बच्चों की अच्छी सेहत सिर्फ अच्छे खाने से नहीं बनती, बल्कि अच्छी और समय पर होने वाली नींद भी उतनी ही जरूरी होती है। आजकल कई बच्चे देर रात तक जागते रहते हैं। इसकी वजह पढ़ाई, मोबाइल, टीवी या बदलती दिनचर्या, कुछ भी हो सकती है। लेकिन देर से सोना हेल्थ के लिए सही नहीं होता। दरअसल सोने से सिर्फ शरीर की थकान ही दूर नहीं होती है बल्कि इसका असर बच्चे के ध्यान, सीखने की क्षमता, इमोशन और बिहेवियर सब पर पड़ता है। साथ ही अगले दिन की रूटीन पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ता है। कहीं आपका बच्चा भी तो रात में देर तक नहीं जग रहा है। चलिए जानते हैं बच्चे के लिए किस टाइम पर सोना परफेक्ट रहता है और किस टाइम पर सोना उनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।रात 8 बजे सोना सबसे बेहतर माना जाता है अगर बच्चा रात 8 बजे के आसपास सो जाता है, तो यह बढ़ते हुए बच...