महाराजगंज, अप्रैल 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बच्चों को काली खांसी और गला घोंटू बीमाारी से सुरक्षित करने के लिए स्कूल आधारिक डीपीटी बूस्टर, टीडी 10 व टीडी 16 टीकाकरण का शुभारंभ हो गया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने प्राथमिक विद्यालय सदर महराजगंज में जिला स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दस वर्ष व 16 वर्ष आयुवर्ग के सभी विद्यार्थियों को टीडी की खुराक देने की सलाह दी।नियमित टीकाकरण के नोडल डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया ने कहा कि अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। एएनएम अपने-अपने क्षेत्र के सभी स्कूलों पर पहुंचकर बच्चों को टीडी का डोज देने का कार्य करेंगी। यह भी पढ़ें- डिप्थीरिया रोकथाम के लिए स्कूलों में टीकाकरण अभियान डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने कहा कि टीडी 10 और 16 को खुराक लेने वाले बच्चे टीटनस, काली खा...