देवघर, मार्च 21 -- देवघर। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर डीसी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर के लिए मुख का स्वास्थ्य अत्यंत अनिवार्य है। उन्होंने सभी सरकारी चिकित्सकों से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएं और लोगों को जागरूक करने, उनके जांच एवं इलाज में अपना योगदान दें। साथ ही उपायुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी को भी ओरल स्क्रीनिंग के लिए दंत चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है एवं 14 से 19 मार्च तक जिले में लगभग 4500 लोगों का ओरल स्क्रीनिंग किया जा चुका है। ऐसे में लक्ष्य होगा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.