दुमका, जून 16 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को सेवा मंडल मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय हंसडीहा एवं विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कृमि निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हंसडीहा पंचायत की मुखिया आशा हेंब्रम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर किया। इस अवसर पर मुखिया आशा हेंब्रम ने बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, कमजोरी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को नाखून छोटे एवं साफ रखने, स्वच्छ पानी पीने, भोजन को ढककर रखने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, खुले में शौच नहीं करने, शौचालय का उपयोग करने...