मिर्जापुर, फरवरी 17 -- जिगना। बेसिक शिक्षा विभाग के बीईओ राजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार की सुबह गैपुरा चौराहे पर टूरिस्ट बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए। इन बसों से परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आविष्कार परीक्षा में उत्तीर्ण 100 बच्चों को दो बसों में भेजा गया है। कैलहट क्षेत्र के जिवनाथपुर स्थित एक बिस्किट फैक्ट्री में टूर के बाद वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कैंपस का विजिट कराया जाएगा। विभिन्न फैक्लटियों में भ्रमण कराया जाएगा। ताकि बच्चों की मौलिक क्षमता में बृद्धि हो सके। बच्चों में उच्च शिक्षा के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के प्रति जिज्ञासा और प्रेरणा का भाव जागृत करने के लिए बीएचयू कैंपस का विजिट कराया जा रहा है। एक्सपोजर विजिट में प्रधानाध्यापक अमरेश शुक्ल,प्रेम शंकर मिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.