गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजातीय संस्कृति संस्थान, लखनऊ की ओर से प्राथमिक विद्यालय, प्रहलादगढ़ी में आयोजित गायन प्रशिक्षण शिविर सृजन का बुधवार को समापन हुआ। लोकगायिका सुहानी गुप्ता ने 10 दिन तक छात्रों को ॠतु गीत के बारे में प्रशिक्षण दिया। इनके महत्व के साथ इन्हें गाने का भी अभ्यास कराया। प्रधानाचार्य रश्मि थपलियाल ने बताया कि बुधवार को शिविर के समापन के साथ सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति-पत्र भी दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...