बच्चों को उठाकर पंजीकरण के लिए लाइन में लगे यात्री
हरिद्वार, मई 30 -- चारधाम यात्रा के ऑफलाइन पंजीकरण के लिए ऋषिकुल मैदान स्थित केंद्र पर शनिवार को श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के बीच कई यात्री छोटे बच्चों को गोद में लेकर घंटों कतार में खड़े रहे, जबकि सीमित समय तक पंजीकरण होने के कारण हजारों श्रद्धालु बिना पंजीकरण के ही वापस लौट गए। शनिवार को पंजीकरण केंद्र में रोजाना की तर्ज पर बड़ी संख्या में यात्री पंजीकरण करवाने के लिए पहुंचे। जो पहले और जल्दी आया उसका तो पंजीकरण हो गया लेकिन तो थोड़ी देर में आया उसे बिना पंजीकरण के वापस लौटना पड़ रहा है। शनिवार सुबह 7: 30 से दोपहर 1:10 तक पंजीकरण हुए। यात्रियों का आरोप है कि 6 घंटे चले पंजीकरण में भी कई बार पंजीकरण बंद हुआ। बंगाल निवासी गोवर्धन ने बताया कि सुबह 4 बजे लाइन में लगे और 11 बजे पंजीकरण हुआ। यूपी निवासी राकेश कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.