प्रयागराज, जुलाई 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों को ढो रहे 50 से अधिक ई-रिक्शा और अन्य वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों को ई-रिक्शा से स्कूल न भेजने की अपील करते हुए सुरक्षित परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी।पीटीओ मिथिलेश सिंह ने बताया कि नैनी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कई ई-रिक्शा स्कूली बच्चों को लेकर जाते मिले। कुछ ई-रिक्शा बच्चों को स्कूल छोड़कर लौटते समय भी पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की गई। ई-रिक्शा बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं है। न ही इस वाहन में सुरक्षा उपकरण लगा रहता है। इसके लिए इन वाहनों की जांच करके चालान कि...