पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- बेरीनाग। नगर स्थित बाल विज्ञान खोजशाला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने-अपने वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान महाविद्यालय विज्ञानशाला के स्टेम चैंपियन ने इलेक्ट्रॉनिक्स के मॉडल अन्य विद्यार्थियों के समक्ष प्रदर्शित किए और उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के डॉ. बालम बिष्ट, डॉ. अश्विन और हिमांशु उपाध्याय शामिल रहे। कार्यक्रम में खोजशाला प्रभारी हरीश चंद्र, बाल विज्ञान खोजशाला समिति की अध्यक्ष सुनीता पांडेय, विज्ञान संचारक कमलेश जोशी, शिक्षक बलवंत राठौर, हिमांशु पंत, हेमंत डसीला, नरेश कुमार तथा विज्ञानशाला से दीपमाला रावल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...