बेगुसराय, मई 28 -- भगवानपुर। सरकारी विद्यालयों में शुरू हो रहे ग्रीष्मावकाश के दौरान भी बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड की गोली दी जाएगी। मध्याहन भोजन योजना के निदेशक ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।पत्र में कहा गया है कि अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत सरकारी विद्यालयों में हर बुधवार को मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों को आयरन फोलिक एसिड की गोली खिलाई जाती है। ग्रीष्मावकाश में विद्यालय बंद रहने के कारण सेवन का क्रम न टूटे, इसके लिए प्रधानाध्यापक/शिक्षकों को सप्ताह की गणना कर पहले ही बच्चों को गोली उपलब्ध करानी होगी। यह भी पढ़ें- बच्चों को आयरन फोलिक एसिड गोली का वितरण सभी प्रधानाध्यापकों,प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करने को कहा है कि कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को ...