बगहा, जुलाई 2 -- बेतिया बेतिया कार्यालय विद्यालय में कोई भी बच्चा यदि उसका आधार नहीं बना हो तो उसे प्रखंड के आधार केंद्र पर जाकर पहले अपना आधार बनाने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। आधार बन जाने के उपरांत आपका एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक का यह दायित्व होगा कि उक्त बच्चों का आपार जनरेट किया जाए। उक्त बातें शिक्षा विभाग में बैठक के दौरान एम.आई.एस. प्रभारी श्री अरुण कुमार अकेला ने बुधवार को कही। विद्यालय में नामांकित बच्चों के आपार आईडी निर्माण की महत्व को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड संसाधन केंद्र मैं कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रखंड आईसीटी कोऑर्डिनेटर को एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला में आमंत्रित कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आपार आईडी के निर्माण में विद्यालय में नामांकित बच्चों का आधार बना रहना अनिवार्य है। इ...