वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने के लिए 10 जून (बुधवार) से अभियान शुरू होगा। यह महीनेभर चलेगा। इसमें नौ माह से पांच वर्ष तक की आयु वाले तीन लाख 92 हजार 921 बच्चों को दवा दी जाएगी। इसके अलावा छह महीने से पांच वर्ष की उम्र वाले बच्चों को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) सिरप भी दी जाएगी। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि विटामिन ए की कमी से बच्चों में तमाम रोग घर कर जाते हैं। उनकी आंखों की रोशनी, रोग प्रतिरोधी क्षमता और शारीरिक विकास की गति कम हो जाती है। उन्हें इन बीमारियों से बचाने के लिए उन्हें विटामिन ए की पर्याप्त खुराक देनी जरूरी है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने माहव्यापी अभियान शुरू करने का फैसला किया। कहा कि विटामिन ए की खुराक देकर बच्चों को संक्रमणों से बचाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- 5.61 ल...