मथुरा, फरवरी 10 -- जनपद में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को अभियान चलाने जा रहा है। अभियान के तहत जिले में 14 लाख से अधिक बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाएगी। सीएमओ डा. राधावल्लभ ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की टैबलेट खिलाई जाएगी। एक से से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर और दो से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली अच्छी तरह चबाकर खिलाई जाएगी। यह दवा बच्चों को खाना खाने के बाद ही दी जाएगी। इसके लिए सभी स्कूलों में शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। जो बच्चे किसी कारणवश 10 फरवरी को दवा नहीं खा पाएंगे, उनके लिए 13 फरवरी को माप-अप राउंड चलाया जाएगा। एसीएमओ डा़ आलोक कुमार ने बताया कि अ...