मुजफ्फर नगर, अप्रैल 5 -- जानसठ। आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल जानसठ में शनिवार को अग्निशमन अधिकारियों ने मॉकड्रिल के बारे में सभी बच्चों को बताया। आग से कैसे बचा जा सकता है, इसके बारे में बताया गया। आग लगने पर स्विच ऑफ कैसे करना चाहिए तथा सीओ टू से कैसे आग को नियंत्रित करें और सभी क्रियाएं करके दिखाई गई। इस कार्यक्रम में तीन तरह की आग के बारे में बताया। ठोस गैस व तरल की आग को नियंत्रित करना बताया। विद्यालय प्रधानाचार्य मनोज चौहान व समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...