गढ़वा, अप्रैल 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सहिजना स्थित एएसडी प्ले स्कूल का नौवां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त दिनेश कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार थे। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी व अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बच्चों को अपने भविष्य के निर्माण के लिए स्वयं मेहनत करनी होगी। विद्यालय केवल एक माध्यम होता है, लेकिन सफलता का आधार परिश्रम और लगन है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना एक सराहनीय पहल है। विशिष्ट अतिथि एसडीएम संजय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाता हैं। उन्होंने विद्...