गढ़वा, नवम्बर 2 -- कांडी, प्रतिनिधि। झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के निर्देशानुसार प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय सोहगाड़ा लिटरेसी क्लब के प्रभारी शिक्षक सह प्रधानाध्यापक जितेंद्र राम की अध्यक्षता में लिटरेसी क्लास सह सशक्तिकरण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। पीएलवी रामनरेश मेहता, परशुराम, कृष्णा यादव व नवनीत कुमार दुबे मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में विधिक सहायता केंद्र कांडी के संचालक रामनरेश ने कहा कि बच्चों को अभी से ही अपने अधिकारों और अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए । भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार के साथ-साथ मौलिक कर्तव्य भी हैं। समाज में अभी भी बहुत सारी कुरीतियां मसलन डायन प्रथा, बाल विवाह व अन्य अंध विश्वास विद्यमान हैं। उसे दूर करने में खासकर लड़कियां तार्किकता व वैज्ञानिक चेतना के माध्यम से अहम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.