हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित शिशु वाटिका (अंग्रेजी माध्यम) में शनिवार को मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रतिमा शुक्ला ने की। सभी माताओ ने अपने अपने पाल्यो की समस्याओ को तीन चरणों में व्यक्त किया। छात्रा निरछल ने बेटी गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि विनीता देवी ने कहा कि सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा देना और बच्चों के प्रति मातृशक्ति भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। महिलाएं समाज व परिवार को जोड़ने का काम करती है। अभिभावकों एवं माताओं द्वारा बताई हुई समस्याओं का त्वरित समाधान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता द्वारा किया गया। अध्यक्षत...