सिद्धार्थ, अप्रैल 2 -- शोहरतगढ़। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवीन पकड़ी में प्रतिभावान छात्रों का सम्मान व अंक पत्र, पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय के कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण व नवोदय विद्यालय के लिए चयनित छात्र ओम सिंह को अभिभावक अमर सिंह के साथ एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा व प्रधानाध्यापिका कल्पना ने माल्यार्पण कर अंकपत्र, पुस्तक, अंगवस्त्र व मोमेंटों देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। एसएमसी अध्यक्ष पुष्पा ने कहा कि बच्चों के अंदर असीम प्रतिभा छिपी रहती है, अगर सही मार्गदर्शन उन्हें मिले तो वह निश्चित तौर से आगे बढ़कर सफलता की ऊंचाई को हासिल कर सकते हैं। इस दौरान रामचंद्र शर्मा, ममता, तारावती, तुलसीराम, विन्ध्वासिनी, सरोज, शिक्षक रामप्रसाद, कृष्णकला, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...