गंगापार, जून 25 -- करमा, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी के अवकाश के बाद गुरुवार को परिषदीय विद्यालय नए सत्र के लिए खुल गए। विद्यालयों की साफ-सफाई की गई तथा कुछ विद्यालयों में तोरण द्वार भी बनाए गए। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद पहले दिन आने वाले विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। पहले दिन कहीं कहीं विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही।प्राथमिक विद्यालय करमा में आने वाले बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया गया। करमा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में अपेक्षाकृत अधिक बच्चों की उपस्थिति रही। सभी विद्यार्थियों का टीका लगाकर व माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्राथमिक विद्यालय दानपुर में प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी ने अपने सहायक अध्यापक व अध्यापिकाओं के साथ सभी बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- आ...