रुद्रपुर, जुलाई 18 -- खटीमा, संवाददाता। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को बीआरसी सभागार और विभिन्न संकुलों में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की मासिक अकादमिक बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों का उद्देश्य शिक्षकों की विषयगत एवं शैक्षणिक दक्षताओं को सुदृढ़ करना, गतिविधि एवं दक्षता आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना और बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाना रहा। उपखंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाह के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बैठकों में विषयवार डेमो प्रस्तुत किए गए और गत माह के शिक्षण अनुभवों को साझा किया गया। पाठों से संबंधित सीखने के प्रतिफलों और शिक्षण प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- बुनियादी साक्षरता एवं संख...