छपरा, मार्च 27 -- 11 राज भवन पैलेस राठौर टोला में आयोजित संगीतमय भागवत कथा के अंतिम दिन जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ गड़खा, एक संवाददाता। राज भवन पैलेस राठौर टोला में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन प्रसिद्ध कथा वाचक आरुष महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ हमेशा मित्रवत व्यवहार करना चाहिए और उन पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहिए। बच्चों पर अपनी इच्छाएं थोपना और उनकी भावनाओं को नजरअंदाज करना उचित नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...