जमशेदपुर, अगस्त 10 -- पोटका प्रखंड के भाटिन स्थित लुगु मुर्मू रेजिडेंशियल ट्राइबल स्कूल में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 51वां जन्मदिन बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने माता-पिता से वंचित बच्चों के बीच केक काटकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की और सैकड़ों बच्चों को नए स्कूल शूज़ भेंट किए। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि इन मासूम बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक रामो सोरेन, फूलों मुर्मू, शिक्षक-शिक्षिकाएं और फाउंडेशन के सुरजीत सोरेन, रूही दास मुण्डा व विक्रम शॉव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News:...