बच्चों के साथ बैठ कर डीसी ने चखा भोजन का स्वाद
सिमडेगा, अप्रैल 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने सहयोग विलेज आश्रय गृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों की आवासीय व्यवस्था, भोजन, स्वच्छता, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का गहन समीक्षा की। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर डीसी ने बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की। साथ ही बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता, मात्रा एवं पोषण स्तर का जायजा लिया। उन्होंने सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। निरीक्षण के क्रम में डीसी ने बच्चों के अध्ययन कक्ष जाकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा आवश्यक है। बच्चे बेहतर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.