कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के देववरमपुर गांव स्थित वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विमलेश दुबे, निदेशक अखिलेश दुबे एडवोकेट तथा प्रधानाचार्य मोहम्मद आसिम मंसूर की मौजूदगी विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिभावकों के स्वागत के साथ हुआ। कक्षाध्यापकों ने विद्यार्थियों के वार्षिक शैक्षणिक प्रदर्शन, उपस्थिति, अनुशासन एवं समग्र विकास की विस्तृत जानकारी अभिभावकों को दी। साथ ही व्यक्तिगत संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रगति एवं सुधार के पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए और उनके प्रयासों की सराहना की गई। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्र...