पीलीभीत, मई 3 -- बेनहर पब्लिक स्कूल का 34 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बेनहर पब्लिक स्कूल की स्थापना वर्ष 1993 में रंजीत सैहमी और परविंदर सिंह सैहमी ने की थी। स्थापना काल से ही विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करता आ रहा है। बेनहर पब्लिक स्कूल का 34 वां स्थापना दिवस बड़े ही उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापिका रंजीत सैहमी, मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर सिंह सैहमी, प्रधानाचार्य करिश्मा सैहमी, मैनेजिंग ट्रस्टी गुरदित्त सिंह सैहमी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। अनेक आकर्षक गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाया गया स्कूल संस्थापक दिवस कक्षा 1 से 2 तक के विद्यार्थियों की विशेष प्रस्तुति के रूप में 90 के दशक क...